फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड एसआईआर: 15 सितंबर तक फॉर्म- का मौका, 75 मतदान केंद्रों पर एक भी आवेदन नहीं

Sun, 13 Sep 2026 05:21 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पात्र युवाओं समेत सभी योग्य नागरिकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। राज्य के 75 मतदान केंद्रों पर अब तक एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि जिनका नाम मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। इसके लिए पात्र नागरिक ECINET के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भर सकते हैं।

के. रवि कुमार ने कहा कि एक अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिक 15 सितंबर तक आवेदन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान एसआईआर के तहत तैयार मतदाता सूची को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में संधारित किया जाएगा। यदि पात्र युवा समय पर फॉर्म-6 जमा नहीं करते हैं, तो उनका नाम वर्तमान SIR की मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 के एसआईआर के दस्तावेजों से मैपिंग होने के कारण वर्तमान पुनरीक्षण में कई मतदाताओं और उनके बेटे-बेटियों को अन्य दस्तावेज जमा करने में छूट का लाभ मिल रहा है। इसी तरह भविष्य में वर्तमान SIR की सूची और दस्तावेजों का लाभ मतदाताओं और उनके बच्चों को मिल सकता है। इसलिए पात्र नागरिक समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी अपने बीएलए-2 को सक्रिय करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 अपने क्षेत्र के पात्र युवा नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें और ECINET अथवा बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरने में उनकी सहायता करें।

75 मतदान केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 नहीं

विज्ञापन

13 सितंबर तक प्राप्त फॉर्म-6 की मतदान केंद्रवार समीक्षा में सामने आया कि राज्य के कुल 31,892 मतदान केंद्रों में से 75 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां अब तक एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, 5,591 मतदान केंद्रों पर केवल 1 से 5 आवेदन मिले हैं। 8,618 केंद्रों पर 6 से 10, 11,329 केंद्रों पर 11 से 20, 4,076 केंद्रों पर 21 से 30 और 2,203 मतदान केंद्रों पर 30 से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ पर सियासत: तेजस्वी यादव बोले- 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित, डबल इंजन सरकार के दोनों इंजनों में लगी आग

शून्य फॉर्म-6 वाले मतदान केंद्रों में रांची जिले के सर्वाधिक 62 केंद्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो कांके (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 52 मतदान केंद्रों पर अब तक एक भी फॉर्म-6 नहीं मिला है। वहीं, 1 से 5 आवेदन वाले मतदान केंद्रों में रांची के 904, हजारीबाग के 628, गिरिडीह के 515, देवघर के 455 और चतरा के 369 मतदान केंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें