जीत का जश्न मनाते हुए विजेता प्रतिभागी और उनके समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में मतदान हुआ। दोपहर ढाई बजे तक करीब 1,400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। देर शाम मतगणना के बाद आए अपडेट के मुताबिक टीम तुलसी पटेल ने बाजी मारी है। 21 में 13 सदस्य तुलसी पटेल ग्रुप के बने हैं। छह महिला विजय हुई हैं।
मतदान के बीच खूंटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रियंक भगत ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार मतदान कर रहे हैं। इस बार का चुनाव ऐतिहासिक है और इसमें युवा शक्ति को नेतृत्व का मौका मिलने की संभावना जताई थी। उन्होंने टीम मुकेश को बेहतर स्थिति में बताते हुए कहा कि बदलते समय के साथ चैंबर को भी आधुनिक और एडवांस सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। ऐसे में युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।
निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा था कि वह करीब 30 वर्षों से चुनावी प्रक्रिया को देखते आ रहे हैं। हर चुनाव में कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार भी बड़ी संख्या में नए लोगों के चुनाव मैदान में आने की उम्मीद जताई थी।
ये भी पढ़ें- झारखंड: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत की सूचना; मलबे में कई के दबे होने की आशंका
पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव कई मायनों में अलग है। मतदाताओं में अपने मताधिकार को लेकर खासा उत्साह दिखा। पूर्वी सिंहभूम, संथाल परगना और लोहरदगा समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे मतदाताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने वाली टीम ही बेहतर होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार व्यापारी हित में काम करने वाली मजबूत टीम चुनकर सामने आएगी।