फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोकारो: एटीएम में पैसे जमा कराने जा रहे कर्मचारी से दिनदहाड़े 21.40 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार अपराधी फरार

Sat, 17 Oct 2026 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो

सार

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े पल्सर सवार दो अपराधियों ने हिटाची कंपनी के कर्मचारी विजय कुमार से 21.40 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, नकदी ले जाने के सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच होगी।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास शनिवार को दिनदहाड़े पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक कंपनी के कर्मी से 21.40 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित कर्मी नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से यह कैश लेकर कुर्मीडीह और बालीडीह में बने एटीएम में जमा करने जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
हिटाची कंपनी के कर्मचारी विजय कुमार शनिवार को नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से 21 लाख 40 हजार रुपये लेकर निकले थे। उन्हें इस राशि को कुर्मीडीह और बालीडीह स्थित कंपनी के एटीएम में डालना था। जब वह बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी पल्सर बाइक पर आए दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने कर्मी के साथ पहले गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद वे उनके पास मौजूद कैश लूटकर मौके से फरार हो गए।

बैंक बंद होने से अधिक निकाला कैश
पीड़ित कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण इस बार सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रकम निकाली गई थी। यह पूरी राशि दोनों एटीएम में जमा की जानी थी। उन्होंने बताया कि आम तौर पर वह इतनी बड़ी रकम एक साथ लेकर नहीं जाते हैं, लेकिन बैंक बंद रहने की वजह से इस बार उन्हें अधिक कैश लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तलाश
मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार और माराफारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इनसे अपराधियों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरक्षा प्रोटोकॉल की होगी विस्तृत जांच
मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल जारी है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रकम ले जाने के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें