फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चैंबर चुनाव: FJCCI चुनाव में मतदान जारी, 1400 से ज्यादा मतदाताओं ने डाला वोट; युवा चेहरों की चर्चा तेज

Sun, 13 Sep 2026 03:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के मारवाड़ी भवन में एफजेसीसीआई चुनाव के लिए रविवार सुबह से मतदान जारी है। दोपहर ढाई बजे तक करीब 1,400 मतदाता मतदान कर चुके थे। चुनाव में युवा नेतृत्व को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है, वहीं कुछ मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत की है।
विज्ञापन
वोट करते वोटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में मतदान जारी है। सुबह नौ बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर ढाई बजे तक करीब 1,400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। हालांकि, कुछ मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत भी की। उनका कहना था कि उन्होंने पिछले वर्ष चुनाव में मतदान किया था, लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं मिल रहा है।

खूंटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रियंक भगत ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार मतदान कर रहे हैं। इस बार का चुनाव ऐतिहासिक है और इसमें युवा शक्ति को नेतृत्व का मौका मिलने की संभावना है। उन्होंने टीम मुकेश को बेहतर स्थिति में बताते हुए कहा कि बदलते समय के साथ चैंबर को भी आधुनिक और एडवांस सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। ऐसे में युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि वह करीब 30 वर्षों से चुनावी प्रक्रिया को देखते आ रहे हैं। हर चुनाव में कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार भी बड़ी संख्या में नए लोगों के चुनाव मैदान में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत की सूचना; मलबे में कई के दबे होने की आशंका

पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव कई मायनों में अलग है। मतदाताओं में अपने मताधिकार को लेकर खासा उत्साह है। पूर्वी सिंहभूम, संथाल परगना और लोहरदगा समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे मतदाताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने वाली टीम ही बेहतर होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार व्यापारी हित में काम करने वाली मजबूत टीम चुनकर सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें