फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'वे आपको सम्मान देंगे, लेकिन आपके अधिकार छीन लेंगे', राहुल गांधी का पीएम मोदी और भाजपा पर हमला

Sat, 19 Oct 2024 06:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चुनावी राज्य झारखंड में कांग्रेस की तरफ से 'संविधान सम्मान सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है। जिसे संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी कहते हैं कि वे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों का सम्मान करेंगे, लेकिन फिर उनके अधिकार छीन लेते हैं। वे आपको सम्मान देते हैं, लेकिन संस्थानों से आपको निकाल देते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी का पीएम मोदी और भाजपा पर हमला - फोटो : X / @INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में 'संविधान सम्मान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज कोई भी संविधान की रक्षा नहीं कर रहा है। मीडिया, चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी और आईटी इनमें से कोई नहीं, क्योंकि BJP सबको कंट्रोल करती है।
विज्ञापन




भाजपा पर राहुल गांधी का जुबानी हमला
राहुल गांधी ने कहा, जब बीजेपी के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं, तो वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? वे आपके जीने के तरीके, इतिहास और विज्ञान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका आप हजारों सालों से पालन करते आ रहे हैं। आदिवासी का मतलब है वे जो पहले मालिक थे जबकि वनवासी का मतलब है वे जो जंगल में रहते हैं...जब इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह सिर्फ एक शब्द नहीं होता है। यह आपका पूरा इतिहास होता है।

राहुल गांधी ने आगे कहा, मैंने भारत की शिक्षा प्रणाली में अध्ययन किया है, आपको आदिवासियों के बारे में सिर्फ 10-15 लाइन मिलेंगी। उनका इतिहास क्या है, उनका जीने का तरीका क्या है। उसके बारे में कुछ नहीं लिखा जाता है। आपके लिए ओबीसी शब्द का इस्तेमाल किया गया। क्या यही आपका नाम है?। किसने कहा कि आप पिछड़े हैं?। आपको आपके अधिकार नहीं दिए गए। कहां है, इस देश को बनाने वाले किसानों, मजदूरों, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास क्या है?
विज्ञापन




'देश के 90% लोगों के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश'
इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के 90% लोगों के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इनके साथ न मीडिया है, न जूडिशरी है और न ही ब्यूरोक्रेसी है, लेकिन इनके पास सच्चाई है। हम मिलकर आवाज उठाएंगे और इस लड़ाई में मैं आपके साथ हूं। 



'जब तक हमारे पास सच होगा, हमें न्याय मिलेगा'
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना आगे कहा कि, भाजपा के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, सीबीआई, ईडी, आईटी सब कुछ है। लेकिन हमारे पास 'सच्चाई' है। हमें और कुछ नहीं चाहिए। क्योंकि जब तक हमारे पास सच होगा, हमें न्याय मिलेगा। देश ने नरेंद्र मोदी को बता दिया कि: हम बिरसा मुंडा जी, गुरु नानक देव जी, नारायण गुरु जी, बसवन्ना जी, भगवान बुद्ध जी और फुले जी की सोच पर आक्रमण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें