फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: मंत्री हफीजुल हसन के बयान के विरोध में बीजेपी का आक्रोश, वक्फ बोर्ड मामले में कही थी ये बात

Thu, 17 Apr 2025 02:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Minister Hafizul Hasan: मंत्री हफीजुल हसन के बयान के विरोध में भाजपा द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। बता दें कि वक्फ बोर्ड मामले में मंत्री हसन का बयान तूल पकड़ चुका है। आक्रोश मार्च के बाद भाजपा नेताओं से राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
बीजेपी का आक्रोश मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ बोर्ड नया कानून देश की राजनीति में हलचल पैदा कर चुका है। दरअसल, मोदी सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड के कार्यों पर संशोधन करने के लिए एक नया कानून लाया गया है, जो कि देश भर में चर्चा का विषय बन चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि वक्फ नया कानून लागू होने के बाद मुस्लिम समुदाय अपना विरोध व्यक्त कर रहा है। वहीं, विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। वक्फ बोर्ड पर लाए गए नए कानून पर झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन ने बयान देते हुए कहा था कि संविधान हमारे हाथों में है और शरीयत हमारे दिल में। उन्होंने सख्त तेवर अपनाते हुए कहा था, मुसलमान पहले शरीयत उसके बाद संविधान को महत्व देते हैं और केंद्र सरकार ज्यादा भड़काए नहीं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा था, अगर ऐसा हुआ तो सड़कों पर मारकाट तक हो सकती है। मंत्री हफीजुल हसन के इस बयान पर राज्य में सियासत गरमा चुकी है। भाजपा मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर जोरदार विरोध व्यक्त कर रही है। आज भाजपा द्वारा आक्रोश मार्च निकालकर मंत्री हफ़ीज़ुल हसन द्वारा दिए गए बयान का जमकर विरोध किया गया। आक्रोश मार्च के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रांची में पहली बार 19-20 अप्रैल को आयोजित होगा एयर शो, सीएम और राज्यपाल को उपायुक्त ने दिया आमंत्रण

हाथों में संविधान की किताब लेकर भाजपा नेता आक्रोश मार्च में पहुंचे
भाजपा द्वारा निकाली गई आक्रोश मार्च में भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने अपने हाथों में संविधान की किताब लेकर पहुंचे। भाजपा नेताओं का आरोप है, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने सिर्फ और सिर्फ संविधान का अपमान करने का काम किया है। आक्रोश मार्च के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड के छात्र ने देहरादून में खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, डिप्रेशन में होने की बात आ रही सामने

मंत्री हफ़ीज़ुल हसन के बयान के विरोध में भाजपा ने आक्रोश मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। इसके बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने मंत्री हफीजूल हसन के बयान के बारे राजयपाल को जानकारी दी और उचित कार्रवाई करने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें: पार्टी कार्यालय पहुंचे CM हेमंत सोरेन, JMM को राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर स्थापित करने का लक्ष्य

इनकी रही उपस्थिति
आक्रोश मार्च के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक समरी लाल, डॉ. जीतूचरण राम, राम कुमार पाहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें