फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: शादी में मेहमान बन घुसी महिला चोर, 10 मिनट के भीतर ले उड़ी 20 लाख रुपए के जेवर, ऐसे दिया कांड को अंजाम

Sun, 04 Dec 2022 12:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सीसीटीवी कैमरा में महिला लाल रंग की सूट पहनी नजर आ रही है। वह मेहमानों की भीड़ के साथ आती है और सबके साथ खाती पीती है फिर कांड को अंजाम दे देती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में सामने आई महिला चोर की करतूत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी में एक शादी के दौरान दुल्हन पक्ष के उस समय होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी के  20 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई। महिला चोर की काली करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से महिला चोर की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी महिला की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर महिला की तलाशी में लग गई है।

विज्ञापन


ऐसे कर दिया कांड
फुटेज में दिख रहा है कि एक लाल रंग की सूट पहनी महिला पहले मेहमानों के साथ आराम से खाती-पीती है फिर थोड़ी देर घूमती है। इसके बाद जैसे ही दुल्हन को स्टेज पर शादी के कार्यक्रम में लाया जाता है तो शातिर महिला दुल्हन के कमरे में चली जाती है जहां 20 लाख रुपये के जेवर पड़े हुए थे। कमरे में किसी का न रहने के कारण महिला ने फायदा उठाया और जेवर वाला बैग अपने दुपट्टे में छिपाकर आराम से चलती हुई बाहर आ जाती है।

एक घंटे बाद हुई जानकारी तो हड़कंप
शादी समारोह के बीच जब परिवार वाले दुल्हन को मंडप से फिर कमरे में लेकर आए तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। शक होने पर गहने वाला बैग चैक की तो सबसे होश उड़ गए। वहां से सारी नगदी और जेवर गायब थे। परिजनों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जुट गई। लड़की के परिवार वाले बुरी तरह से टेंशन में आ गए।  आनन फानन में पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच की गई। पता चला कि यह वारदात तो करीब एक घंटे पहले ही मेहमान बनकर आई महिला चोर ने कांड को अंजाम दिया है और अब वह पांडाल से निकल भी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें