फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल के पीए' ने सीएम को फोन कर मांगे 50 लाख, गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पीए बन कर सीएम हेमंत सोरेन से 50 लाख का चंदा मांगने वाले आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


फोन पर मांगे 50 लाख
आरोपी ने हेमंत सोरेन के ऑफिस में लैंडलाइन पर फोन किया और बताया कि वह राहुल गांधी का पीए बोल रहा है। उसे चुनाव से संबंधित कामों के लिए 50 लाख रुपए की जरूरत है और वह खुद उसे लेने आएगा। उसने आधे घंटे बाद फिर फोन करने की बात कह कर फोन काट दिया।

ऐसे हुआ शक
जिस समय हेमंत सोरेन को दुबारा फोन आया वहां केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भी बैठे हुए थे। हेमंत सोरेन ने एक बार बात करके फोन जयराम रमेश को पकड़ा दिया। जब उन्होंने आरोपी से पार्टी से जुड़ी कुछ बातें पूछी तो वह घबरा गया और फोन काट दिया। इसके बाद सीएम ने पुलिस को सूचना दी और आदेश दिए कि पता किया जाए कि फोन कहां से आया था।
विज्ञापन


रांची भी आया था राहुल कुमार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव को फोन किया था। उसने खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर मुख्यमंत्री से 50 लाख रुपये मांगे थे। वह अपने साथियों के साथ एक अक्टूबर को रांची भी गया था। पर पुलिस को सूचना मिलने के कारण गिरफ्तारी के भय से वहां से भाग गया।

कॉल डिटेल के सहारे मधुपुर पहुंची पुलिस
मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि सोनू ने जिस सिम का उपयोग किया था, वह उसकी ससुराल के किसी सदस्य (पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित खुरदा निवासी) का है। रांची पुलिस कॉल डिटेल और पूछताछ के बाद रविवार को मधुपुर पहुंची। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को सिम और मोबाइल नहीं मिल पाये हैं। सोनू से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें