फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'कुत्ते को बिस्किट खिलाने के लिए कहा था', वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 06 Feb 2024 04:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

राहुल की सफाई ऐसे वक्त आई है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि एक व्यक्ति को ऐसा बिस्किट खाने को दिया गया, जिसे कुत्ते ने खाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी लोगों से बात करते हुए। - फोटो : INC (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने एक वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने एक कुत्ते को बिस्किट खिलाने की कोशिश की। जब कुत्ते ने उनके हाथ से खाने से इनकार कर दिया तो उन्होंने कुत्ते के मालिक को बिस्किट सौंप दिया और उसे खिलाने को कहा।

विज्ञापन


राहुल की सफाई ऐसे वक्त आई है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि एक व्यक्ति को ऐसा बिस्किट खाने को दिया गया, जिसे कुत्ते ने खाने से इनकार कर दिया था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि राहुल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया।

राहुल ने बताई पूरी कहानी
इस बारे में पूछे जाने पर जब राहुल गांधी ने कहा कि कुत्ता घबराया हुआ था और कांप रहा था। जब मैंने उसे बिस्किट दिया तो वह और डर गया। फिर मैंने उसके मालिक को बिस्किट देते हुए कहा कि यह आपके हाथ से खाएगा। फिर मालिक ने बिस्किट दिया तो कुत्ते ने खा लिया। फिर, मामला क्या है? मुझे समझ नहीं आता कि कुत्ते के प्रति भाजपा का मोह कैसा है?
विज्ञापन


हिमंत बिस्व सरमा ने साधा था निशाना
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार रात को एक्स पर एक पोस्ट के साथ वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि न केवल राहुल गांधी बल्कि पूरा परिवार मुझे वह बिस्किट नहीं खिला सका। मुझे गर्व है कि मैं असमिया और भारतीय हूं। मैंने खाना खाने से इनकार कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें