फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः जेल के शौचालय में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 29 Aug 2019 02:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के रामगढ़ जेल के शौचालय में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बुधवार को आशीष कुमार मुंडा नाम के कैदी को जेल के शौचालय की छत से लटका पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और मुंडा ने आत्महत्या के लिए एक तौलिया का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि कैदी को पांच दिन पहले बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मुंडा को 24 अगस्त को राजरप्पा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें