फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में मिली शक्तिशाली बारूदी सुरंग निष्क्रिय

Thu, 28 Feb 2013 02:37 PM IST
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को उड़ने की नीयत से लगाये गये एक शक्तिशाली बारूदी सुरंग का पता लगा कर आज इसमें लगे 40 किलो वजन वाले केन बम को निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन


यह बारूदी सुरंग पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनोहरपुर, किरीबुरू मुख्य मार्ग पर स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन के एक शिविर के पास लगाई थी।

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों का गढ़ रहे सारंडा के जंगलों में लगभग एक साल पहले निर्मित इस पक्की सड़क के भीतर लगाये गये इस बारूदी सुरंग को टिमरा गांव के निकट से बरामद किया गया।

इस स्थान से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर ही नक्सल विरोधी विशेष अर्धसैनिक बल आईआरबी का एक शिविर है। बारूदी सुरंग को दो दिन पूर्व पकड़ गये नक्सली विष्णु चेरवा की निशानदेही पर बरामद किया गया। चक्रधरपुर से मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित विस्पोट के जरिये निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें