फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Road Show: मध्य प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे झारखंड; रांची में किया 10 किमी लंबा रोड शो

Tue, 14 Nov 2023 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने रोड शो किया। 

 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रांची में किया रोड शो। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बिरसा मुंडा की जयंती पर दो दिवसीय यात्रा के लिए झारखंड के दौरे पर रांची पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मंगलवार रात करीब 10 बजे झारखंड की राजधानी रांची में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएम मोदी विशेष विमान से बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम मोदी रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के पूरे रूट पर हवाई अड्डे से राजभवन और बिरसा मुंडा पुरानी जेल के इलाक को उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित किया गया था।

इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। उनके ऊपर खूब फूल बरसाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें