फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच को लेकर रांची के खिलाड़ियों में उत्साह, विराट कोहली को लेकर फैंस में दिखी दिवानगी

Tue, 04 Mar 2025 11:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। रांची में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विराट कोहली के नन्हें फैंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। 16 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होने जा रही है, जिससे पूरे देश की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं। झारखंड की राजधानी रांची में भी क्रिकेट प्रेमियों में जोश देखा जा रहा है।

विज्ञापन


क्रिकेट कोच माणिक दा का कहना है कि दोनों टीमें मजबूत हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को "बदला लेने में माहिर" माना जाता है और इस बार भी खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

विराट कोहली को लेकर उत्साह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर रांची के युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। विराट के फैन राजवीर का कहना है कि आज फिर से उनके बल्ले से रन बरसेंगे और भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें