फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prophet Comment Row: रांची में नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन हुआ उग्र, पुलिस बल पर पथराव, कर्फ्यू लागू

Fri, 10 Jun 2022 08:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस-प्रशासन की ओर से मेन रोड पर जगह-जगह की गई बेरिकेडिंग को लोगों ने तोड़ने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन सने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस बल पर ही पथराव शुरु कर दिया। 
विज्ञापन
रांची में नुपुर शर्मा के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की ओर से की गई टिप्पणियों के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर झारखंड की राजधानी रांची से है जहां मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर यह प्रदर्शन उग्र हो गया। रांची में फिलहाल कर्फ्यू लागू किया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


"District Administration has imposed a curfew across Ranchi. We appeal to the people to stay home," announcement being made in Ranchi, Jharkhand following a protest against the controversial remark by suspended BJP spokesperson Nupur Sharma. The protest had turned violent.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस-प्रशासन की ओर से मेन रोड पर जगह-जगह की गई बेरिकेडिंग को लोगों ने तोड़ने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन सने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस बल पर ही पथराव शुरु कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को उग्र होता देख मजबूरी में दस राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में कई पुलिस जवानों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी मेन रोड में उपद्रव मचाते रहे। रांची के पूरे मेन रोड में तोड़फोड़ की। हनुमान मंदिर के आसपास भी जमकर प्रदर्शन किया।

रांची के हृदय स्तल कहे जाने वाले पूरे मेन रोड में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है। मेन रोड में रतन टॉकीज गली में फिर से उपद्रवी जुट गए हैं।

रांची के डीआईजी अनीश गुप्ता ने बताया, ''स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. यहां से भीड़ तितर-बितर हो गई है।"
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें