फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची से दिल्ली की ट्रेन टिकट नहीं मिली, तो पढ़ें ये खबर

Mon, 18 Dec 2017 10:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अब झारखंड की राजधानी से देश की राजधानी तक बस से भी सफर किया जा सकेगा। रांची से दिल्ली के लिए एसी बस सेवी की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन


झारखंड की राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से दिल्ली के लिए वन/टू एसी बस सेवा की शुरुआत हुई है। रांची से दिल्ली की सड़क मार्ग के जरिये दूरी करीब 1200 है जिसे यह बस 24 घंटों में पूरा करेगी। बस रोजाना रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे खुलेगी, जो कि दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।  रांची से दिल्ली जाने वाली बस के भी खुलने का यही समय है। 
विज्ञापन


बस संचालक के मुताबिक यह बस रांची से खुलने के बाद सासाराम, वाराणसी, भदोही, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, इटावा, फिरोजाबाद, टुंडला, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, पलवल और नोएडा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस बस से यात्रा करने के लिए एक हजार रुपए का टिकट है और बस में स्लीपर से यात्रा  के लिए 1200 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें