फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: निशा भगत की मौत पर सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल, केंद्रीय सरना समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 09 Nov 2026 04:48 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड में आदिवासी संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय सरना समिति ने मामले की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि जल्द न्याय नहीं मिला तो पिठोरिया थाने का घेराव करने के बाद झारखंड बंद और चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
आदिवासी समाज में आक्रोश गहराता जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश गहराता जा रहा है। केंद्रीय सरना समिति समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए इसे हत्या करार दिया है। संगठनों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने, फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने प्रेसवार्ता में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में कई आदिवासियों की हत्या हुई है। राज्य में आदिवासी समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि निशा भगत भी लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान थीं, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उनकी मौत के लिए कहीं न कहीं सरकारी व्यवस्था, भूमाफिया, सरकार के दलाल और भ्रष्ट पुलिस तंत्र जिम्मेदार हैं। बबलू मुंडा ने कहा कि निशा भगत हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती थीं। वह गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती थीं।

उन्होंने कई मौकों पर व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। लेकिन लगातार संघर्ष और कथित तौर पर मिल रहे दबाव के कारण वह टूट गईं। उन्होंने कहा कि फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने जिन लोगों पर अपनी मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है, उनकी भूमिका की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी संगठन पहले पिठोरिया थाने का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दीपावली की रात दो बाइकों में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत; बहन की शादी से पहले उजड़ा भाई का संसार
विज्ञापन


इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो झारखंड बंद और चक्का जाम किया जाएगा। बबलू मुंडा ने कहा कि निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय सरना समिति और अन्य आदिवासी संगठन किसी भी स्तर का आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें