फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का आंदोलन, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद

Mon, 09 Nov 2026 04:47 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा ने झारखंड में आंदोलन तेज करने का एलान किया है। पार्टी 10 और 17 नवंबर को मशाल जुलूस निकालेगी, जबकि 11 नवंबर को आदिवासी महिलाएं कैंडल मार्च करेंगी।
विज्ञापन
निशा भगत की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन की चरणबद्ध रूपरेखा की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक निशा भगत को न्याय नहीं मिलता और पूरे मामले की सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 11 नवंबर को आदिवासी महिलाएं कैंडल मार्च निकालकर निशा भगत को श्रद्धांजलि देंगी। वहीं, 17 नवंबर को पूरे झारखंड में मशाल जुलूस आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों में बंद बुलाया गया है।

भाजपा नेता राम कुमार पाहन ने कहा कि झारखंड में पहले भी कई आदिवासी नेताओं की हत्या हो चुकी है, लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निशा भगत से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को गांव-गांव और घर-घर तक ले जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि निशा भगत आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती थीं। उन्होंने कहा कि निशा को न्याय दिलाने के लिए महिलाएं भी सड़क पर उतरेंगी। निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक न्याय मार्च और आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें