फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने रांची से बरामद किए 18 जिंदा बम

Sun, 08 Jun 2014 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में हिरासत में लिए गए दो व्यक्तियों से मिली जानकारी के आधार पर रांची से 18 जिंदा बम बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने आतंकवादी संगठन सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से संबंध रखने वाले रांची मॉड्यूल के चार लोगों से लंबी पूछताछ के बाद इस मॉड्यूल के कुछ और सदस्यों की पहचान की है।

20 मई को चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ एनआईए ने दावा किया था कि इस रांची मॉड्यूल का निशाना नरेंद्र मोदी थे। जानकारी के आधार पर एनआईए ने शुक्रवार रात दो लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान इफ्तेखार और फिरोज असलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे मिली जानकारी के आधार पर सिथियो गांव के पास से 18 जिंदा बम और हिंडपिर्थी के पास डेटोनेटर और विस्फोटक बरामद किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें