फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में हार के बाद बड़े बदलाव की तैयारी

Sun, 01 Dec 2024 10:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में भाजपा की बड़ी हार के बाद पार्टी में बड़े पैमाने पर बदलाव की आशंका की सुगबुगाहट पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुहर लगाई है। दरअसल हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसे मात्र 21 सीटों पर जीत नसीब हुई।
विज्ञापन
झारखंड में भाजपा का मंथन - फोटो : X / @BJP4Jharkhand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में भाजपा की दो दिवसीय चुनाव समीक्षा बैठक के बाद भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन अगले साल फरवरी तक हो सकता है। यह घोषणा 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान 7 या 8 दिसंबर को राज्य में शुरू होगा।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान से आम जन तक पहुंचेगी भाजपा- बाजपेयी
लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आगे कहा, इस सदस्यता अभियान के माध्यम से हम प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेंगे और एक ऐसा संगठन बनाएंगे जो सभी को सुरक्षा प्रदान करेगा। बता दें कि बाबूलाल मरांडी अभी झारखंड भाजपा के अध्यक्ष हैं। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि दो दिवसीय बैठक के दौरान प्राप्त सभी फीडबैक को नोट कर लिया गया है और यहां संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की भविष्य की योजनाओं में इनपुट को ध्यान में रखा जाएगा।

सांसद डी. पुरंदेश्वरी को दी गई अहम जिम्मेदारी
भाजपा के झारखंड प्रभारी ने बताया कि सांसद डी. पुरंदेश्वरी को झारखंड में सदस्यता अभियान देखने के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा, सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस बारे में मार्गदर्शन देने के लिए वह शनिवार या रविवार को झारखंड में होंगी। वहीं पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय बैठक पांच सत्रों में हुई और चुनाव संचालन से लेकर प्रबंधन और नतीजों तक हर चीज पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


झारखंड चुनाव में भाजपा का बुरा हाल
हाल ही में संपन्न झारखंड चुनाव में भाजपा ने 81 विधानसभा सीटों में से 68 पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 21 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि उन्हें पूरे राज्य से पार्टी के लिए सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। उन्होंने कहा, चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं थे। यह केवल झामुमो, कांग्रेस और राजद की तरफ से जाति और धर्म के बारे में फैलाई गई गलत सूचनाओं के कारण था। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय बैठक में उन्हें संगठन या उम्मीदवारों की ओर से कोई कमी नहीं दिखी। 

लोगों तक मुद्दों को पहुंचाने में कुछ कमी थी- रवींद्र राय
रवींद्र राय ने आगे चुनावी नतीजों को स्वीकार करते हुए कहा कि, हां, लोगों तक मुद्दों को पहुंचाने में कुछ कमी थी। राज्य में पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। आने वाले दिनों में हम और मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, पार्टी लोगों के हित में काम करेगी और सरकार पर कड़ी नजर रखेगी कि वह चुनाव के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा कर रही है या नहीं। पार्टी के कुछ अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया कि राज्य में भाजपा की हार के पीछे 'अति आत्मविश्वास, पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, आंतरिक मतभेद और झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार की लोकलुभावन कल्याणकारी योजना 'मईयां सम्मान योजना' बड़ी वजह थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें