फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेंडर के बाद नक्सली ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 25 Mar 2015 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से फरार चल रहे नक्सली संगठन्ा भाकपा माले के हार्डकोर नक्सली ने बुधवार को हथियार समेत रांची पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर के वक्त पुलिस पूछताछ में संगठन को लेकर नक्सली जीतन गुड़िया ने बड़ा खुलासा किया। जीतन गुड़िया ने पुलिस को बताया कि नक्सली नेता संगठन में महिलाओं को यौन संबध बनाने के लिए मजबूर करते हैं।
विज्ञापन

 रांची पुलिस के मुताबिक नक्सली जीतन गुड़िया पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार जीतन की तलाश कर रही थी। बुधवार को रहस्मय तरीके से गुड़िया ने झारखंड डीजीपी डीके पांडे के समक्ष हथियार समेत समर्पण कर दिया।

पुलिस के मुताबिक जीतन गुड़िया ने नक्सली संगठन और कमांडरों को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि संगठन के क्षेत्रिय कमांडर और बड़े नेता संगठन की महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। उसने पुलिस के सामने यह भी खुलासा किया कि नक्सली नेता महिलाओं को यौन संबध बनाने के लिए मजबूर करते हैं, और इसी आधार पर उन्हें बहाल किया जाता है।
विज्ञापन


नक्सली जीतन ने पुलिस को बताया कि संगठन में कई नक्सली हैं जो वापस आना चाहते हैं और उसकी तरह समर्पण करना चाहते हैं। मालूम हो कि जीतन झारखंड के सिंहभूम जिले का रहने वाला है, और नक्सली संगठन जीतन छोटानागपुर के दक्षिणी कैंप में शामिल था। पुलिस कई दिनों से जीतन की तलाश में थी, इससे पहले ही जीतन ने पुलिस में सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ सिंहभूम जिले के कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें