फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने बोकारो में रेलवे ट्रैक उड़ाया, जवान घायल

Thu, 17 Apr 2014 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सलियों ने गुरुवार को झारखंड के बोकारो जिले में एक रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। इस विस्फोट के बाद रेल यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नक्सिलयों ने बम लगाकर कई जगह धमाके किए। इन सभी जगहों पर लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत मतदान चल रहे हैं।

दूसरी तरफ बोकारो जिले के जंगलों में भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों के साथ मुठभेड में सीआरपीएफ का एक जवान घायल भी हो गया।

पीरटांड पुलिस थाने के निकट बिष्टुर के निकट सुबह साढे आठ बजे सिलसिलेवार तरीके से सात बम धमाके हुए। बाकी सुरक्षा बल के सभी जवान और मतदानकर्मी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


नक्सलियों ने देर रात करीब डेढ बजे एक विस्फोट घमरिया भारती चलकारी और दो विस्फोट हरलाडीह में भी किए हालांकि इन विस्फोटों से मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पडा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें