फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सारंडा के जंगल में धमाका, नक्सलियों की कायराना हरकत से सीआरपीएफ इंस्पेक्टर घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 10 Oct 2025 09:19 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ सारंडा

सार

झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के.के. मिश्रा घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सारंडा जंगल से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के इंस्पेक्टर के.के. मिश्रा घायल हो गए। यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा इलाके की है।

स्थिति पर नजर रखी जा रही

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने दूसरी जगह एक पुलिया को भी विस्फोट से उड़ा दिया। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित रेनु ने की है। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा दस्ते शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, झारखंड से बाहर जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है ताकि इलाके में छिपे अन्य विस्फोटकों की जांच की जा सके। सुरक्षा बल लगातार इलाके की तलाशी ले रहे हैं और नक्सलियों के ठिकानों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें