फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले माओवादी की पीटकर हत्या

Sat, 01 Dec 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक माओवादी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मरने वाले माओवादी की पहचान झारखंड जनमुक्ति परिषद् (जेजेएमपी) के सदस्य अनिल सिंह के रूप में हुई। सिंह जेजेएमपी प्रमुख पप्पू लोहरा का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिंह ने बृहस्पतिवार रात को एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। एसपी इंद्रजीत महाथा ने कहा कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें