फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को पानी पिलाने पर महिला का कान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के बंदगांव में नक्सलियों की क्रूरता की एक घटना सामने आई है। यहां पुलिस की मदद करने पर नक्सलियों ने एक महिला के कान काट दिया।
विज्ञापन


इस मामले के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र में नक्सलियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं।

पुलिस का साथ देनेवाले ग्रामीणों को नक्सली अपने स्तर से सजा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को पिलाया था पानी

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस के जवानों ने आंगनबाड़ी सेविका से पानी मांगा।

30 वर्षीय आंगनबाड़ी सेविका ने सभी जवानों को पानी पिलाया। इसकी सूचना नक्सलियों को मिली। इसके बाद 25 हथियारबंद नक्सली उस गांव पहुंचे और जन अदालत लगा कर महिला से मारपीट की।

नक्सलियों ने महिला का दांया कान चाकू से काट दिया। साथ ही महिला को चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी सूचना पुलिस को देने पर जान से मार दिया जायेगा। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में खौफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें