झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल कमांडर नाउकू गाउलू जिंदा पकड़ा गया है। सुरक्षाबलों ने उसे एके सीरीज की असॉल्ट राइफल और 100 से अधिक राउंड गोला बारूद के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जिले के टिकुलिया-लावालौंग इलाके में एक तलाशी अभियान के दौरान, तृतीय सम्मेलन प्रस्तूति समिति (टीएसपीसी) के एक उप-जोनल कमांडर नाउकू गाउलू को पकड़ा गया।