फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बात नहीं मानती थी, 6 टुकड़ों में काटा!

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में रांची के पास नामकुम में एक पति ने अपनी पत्नी के 6 टुकड़े कर दिए। पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इस बात पर की कि वह उसकी बात नहीं मानती थी।
विज्ञापन


पति ने पहले पत्नी का गला घोंटकर हत्या की फिर बेजान शरीर के 6 टुकड़े कर उसे फेंक दिया। घटना नामकुम थाना क्षेत्र के सिंगरसराय गांव की है।

खबर के अनुसार घटना 12 मई की है। लेकिन पुलिस को मृतका का शव हाल में बरामद हुआ जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस को जब शव मिला तो वह पूरी तरह सड़ चुका था। आरोपी गोलका मुंडा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

इस तरह सामने आया मामला

आरोपी गोलका के घर मृतका नंदी को न देख आस पास के लोगों को शक हुआ।

जिसके बाद उन्होंने 29 मई को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी गोलका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

ऐसे की हत्या

आरोपी ने अपने बयान में स्वीकारा की नंदी उसकी बात नहीं मानती थी। इससे वह गुस्से में रहने लगा।

परिवार की मिलीभगत से 12 मई को पति अपनी पत्नी को मेला दिखाने के बहाने बाहर ले गया। और सुनसान जगह पर ले जा कर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी के 6 टुकड़े कर उसे बोरे में बंद कर दिया और दूर कहीं ले जाकर गुफा में फेंक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें