झारखंड के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की जनता दरबार में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस विवाद का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है।
घटना से आक्रोशित महिला-पुरुषों ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के घोषित प्रत्याशी और विधायक जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित आवास का घेराव किया।
विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से लोग चंद्रपुरा थाना पहुंचे और पुलिस द्वारा समय पर मृतक का बयान नहीं लेने के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन किया। चंद्रपुरा अस्पताल के पास रोड जाम कर लोग धरना पर बैठे रहे।