फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के मामले में 30 से अधिक लोग गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 07:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ani
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी और अन्य फुटेजों के माध्यम से घटना में लिप्त और भी लोगों की पहचान की जा रही है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को कुछ उपद्रवियों ने जबरन रोक दिया था। इस दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के अनुसार रास्ते से भीड़ हटाने के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गया।

 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें