झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को सोमवार देर शाम कुछ उपद्रवियों ने जबरन रोकने की कोशिश की। इस दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के अनुसार रास्ते से भीड़ हटाने के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गया। एसएसपी ने कहा कि अराजकता के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।