फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ईडी की जांच में शामिल नहीं हुए विधायक इरफान अंसारी, दो हफ्तों का समय मांगा

Mon, 16 Jan 2023 07:05 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, रांची

सार

ईडी ने झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों को नकद वसूली मामले में पूछताछ के लिए अलग-अलग तारीखों में पेश होने का नोटिस जारी किया था। ईडी ने पिछले साल 24 दिसंबर को जयमंगल विधायक अनूप सिंह का बयान दर्ज किया था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के निलंबित विधायक डॉ इरफान अंसारी आज विधायक नकद वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। अंसारी को जुलाई में कांग्रेस पार्टी की झारखंड इकाई के तीन विधायकों के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भारी मात्रा में नकदी बरामद करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीनों विधायकों को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। उनके वकील ने शुक्रवार को बताया कि चिकित्सा आधार पर समय मांगा गया है।

विज्ञापन


ईडी ने झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों को नकद वसूली मामले में पूछताछ के लिए अलग-अलग तारीखों में पेश होने का नोटिस जारी किया था। ईडी ने पिछले साल 24 दिसंबर को जयमंगल विधायक अनूप सिंह का बयान दर्ज किया था। तीन विधायक, इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी बंगाल के रानीहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग -16 पर एक एसयूवी में यात्रा कर रहे थे इस दौरान पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया और नकदी बरामद की थी।

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के रिश्तेदारों ने आरोपों का खंडन किया कि भाजपा झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, उन्होंने बयान दिया कि सरकार को केवल 40-50 लाख रुपये की राशि से नहीं लाया जा सकता है। अंसारी के रिश्तेदारों ने कहा था कि वह आने वाले त्योहारी सीजन से पहले हावड़ा में 'विशेष रूप से साड़ियों की खरीदारी करने के लिए था और इस तरह बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें