फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पूर्व मंत्री ने दलित पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़ और दी गाली, ट्रैफिक जाम नहीं हटाने पर हुआ बवाल

Thu, 04 Sep 2025 12:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी पर उनके दो बॉडीगार्ड्स ने जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के खिलाफ उनके ही दो बॉडीगार्ड्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ट्रैफिक जाम हटाने में असफल रहने पर नेता ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और थप्पड़ मारा। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि शिकायत बुधवार को दर्ज की गई है। जीरो एफआईआर को आगे की कार्रवाई के लिए लेटहार थाना भेज दिया गया है। मामला एससी एसटी एक्ट, 1989 की धाराओं में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी  ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है, “मैंने सिर्फ बॉडीगार्ड्स से सतर्क रहने को कहा था। जाम मैंने खुद कुछ मिनटों में हटा दिया। न तो मैंने किसी को मारा और न ही गाली दी। यह सब सीसीटीवी फुटेज में है। जाम हटाने में असफल रहने पर उन्हें अपमान महसूस हुआ और बदले की भावना से एफआईआर दर्ज की गई है।”

ये भी पढ़ें: जदयू को मिल सकती हैं 100 सीटें; अपने कोटे से बाकी सहयोगियों को सीट देगी भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

इस मामले पर झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखकर त्रिपाठी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह ने कहा, “दोनों बॉडीगार्ड्स ने स्पष्ट किया है कि वे ट्रैफिक जाम हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान नेता ने गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मारा और जातिसूचक गालियां दीं। यह पूरे पुलिस बल का अपमान है। कांग्रेस नेता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें