झारखंड के बोकारो में एक 50 वर्षीय व्यक्ति चलती कार में खाक हो गया।
जानकारी के मुताबिक वो नशे में था और आग लगने के बाद वह सीट बेल्ट खोलकर
उतर नहीं सका जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस की खोजबीन के मुताबिक भानु महतो(50) की कार में अपने आप आग लग गई और वह इतने नशे में था कि कार से उतर भी न सका।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमने कार के पास पहुंच कर भानु महतो को बचाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले की लोग कुछ मदद कर पाते भानु की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक भानु शराब पीने का आदी था। जब पुलिस कार के पास पहुंची तो भानु पूरी तरह जल चुका था और उसके शरीर पर सीट बेल्ट बंधी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक यह अंदेशा है कि जब कार में आग लगी होगी तो भानु नशे के कारण अपनी सीट बेल्ट खोलकर कार से उतर नहीं पाया होगा जिससे उसकी कार में ही मौत हो गई होगी।