फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farooq Abdullah: 'भगवान राम सभी के हैं, सिर्फ हिंदुओं के नहीं', उलगुलान महारैली में बोले फारूक अब्दुल्ला

Sun, 21 Apr 2024 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि वे भगवान राम को बेच रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि वे उन्हें लेकर आए हैं। वे भगवान राम को नहीं जानते। राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि दुनिया के हैं। राम सभी के हैं, लेकिन उन्होंने राम को अपना बना लिया है और दावा कर रहे हैं कि वह केवल उनके हैं।
विज्ञापन
Farooq Abdullah - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि सभी के हैं। वे  रांची में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 'उलगुलान न्याय महारैली' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि वे भगवान राम को बेच रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि वे उन्हें लेकर आए हैं। वे भगवान राम को नहीं जानते। राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि दुनिया के हैं। राम सभी के हैं, लेकिन उन्होंने राम को अपना बना लिया है और दावा कर रहे हैं कि वह केवल उनके हैं।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गई है। उन्हें बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। अब्दुल्ला ने लोगों से देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया  के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं, ईडी ने मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के तुरंत बाद कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को सोरेन को गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें