फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: राज्य की सभी सीटें जीतेगी भारतीय जनता पार्टी; अजय आलोक का झारखंड को लेकर बड़ा दावा

Sat, 06 Apr 2024 05:33 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने झारखंड 14 लोकसभा सीटों के जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यहां कि जनता को अब झामुमो पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
अजय आलोक - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जीत का बड़ा दावा करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि यहां की सभी 14 लोकसभा सीटें भगवा पार्टी ही जीतेगी। यहां अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।
विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनो जेल में बंद हैं, जिसके बाद से प्रदेश की बागडोर चंपई सोरेन के हाथ में है। वहीं जल जंगल जमीन लूट के चलते विपक्ष लगातार निशाना साध रही है। शनिवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत की झामुमो झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं बल्कि जमीन मारो मोर्चा है। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने झारखंड 14 लोकसभा सीटों के जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यहां कि जनता को अब झामुमो पर विश्वास नहीं करना चाहिए। भगवा पार्टी ही अब झारखंड में सभी लोकसभा सीटों पर आएगी।
विज्ञापन


हेमंत को नहीं मिलेगी सहानुभूति: अजय आलोक
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री पर वार करते हुए कहा कि जमीन मारो मोर्चा प्रमुख जेल में से सोचते हैं कि उसे सहानुभूति मिलेगी। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर देशवासी सहानुभूति नहीं दिखाते। झारखंड के लोगों ने आदिवासी मुख्यमंत्री चुना था, ताकि उनके हितों की रक्षा हो। लेकिन वो तो सत्ता में आते ही जमीन हड़पने लग गए।

विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बहुमत से बनाएगी सरकार
झारखंड के जल जंगल और जमीन लूट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता झामुमो को बर्दाश्त नहीं करेगी। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें भाजपा जीतेगी। उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में पूर्ण बहुमत से पहुंचेगी।

अटल बिहारी वाजपेयी न किया था राज्य का निर्माण
आलोक ने कहा कि राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपूयी ने किया था। अब इसकी कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों में लेंगे, इसे समृद्ध बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें