फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखण्ड: कोडरमा लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे बाबूलाल मरांडी

Mon, 01 Apr 2019 09:11 AM IST
आसिम खान भाषा, रांची
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने रविवार को घोषणा की। राज्य में विपक्षी महागठबंधन के सीट बंटवारे के अनुसार जेवीएम को दो सीटें- कोडरमा और गोड्डा मिली हैं। जेवीएम के प्रवक्ता सरोज सिंह ने रविवार को बताया, ‘बाबूलाल मरांडी कोडरमा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेवीएम विधायक प्रदीप यादव गोड्डा सीट से चुनाव लड़ेंगे।’ 

विज्ञापन


कोडरमा और गोड्डा में क्रमश: 6 और 19 मई को चुनाव होंगे। झारखंड में विपक्षी महागठबंधन ने 14 मार्च को कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद के बीच राज्य की 14 लोकसभा सीटों के लिए अपने सीट बंटवारे के फार्मूले की घोषणा की। फार्मूले के अनुसार, कांग्रेस सात सीटों पर, चार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और दो पर झाविमो लड़ेगा। 

पलामू सीट को राजद के लिए छोड़ दिया गया है लेकिन पार्टी ने इस बंटवारे को खारिज कर दिया है क्योंकि पार्टी ने इसके साथ चतरा लोकसभा सीट की भी मांग की थी, जिससे महागठबंधन ने इनकार कर दिया है। राजद प्रदेश इकाई के महासचिव कैलाश यादव ने बताया, ‘राजद के संसदीय बोर्ड ने चतरा और पलामू दोनों सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया था जिसके बावजूद उन्होंने इसकी एकतरफा घोषणा कर दी।’ झारखण्ड में 14 लोकसभा सीटें हैं, जहां 29 अप्रैल से चार चरण में चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें