फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगवाए 'चौकीदार चोर है' के नारे, भीड़ से आवाज आई- मोदी जिंदाबाद

Fri, 03 May 2019 03:41 PM IST
Trainee Trainee भाषा, सिमडेगा
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की गुरुवार को यहां आयोजित रैली में आयोजक उस समय सकते में आ गये जब मंच से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगते समय अग्रिम पंक्ति में बैठी कुछ स्थानीय आदिवासी महिलाएं ‘मोदी जिन्दाबाद’ के नारे लगाने लगीं। 

विज्ञापन


गांधी ने राज्य की खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखे हमले किये। उनका भाषण समाप्त होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंच से 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाने प्रारंभ किये तो मंच के सामने पत्रकार दीर्घा के ठीक पीछे बैठी आधा दर्जन आदिवासी महिलाएं 'मोदी जिन्दाबाद' के नारे लगाने लगीं। यह देखकर आयोजक थोड़ी देर के लिए सन्न रह गये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रही महिलाओं से मीडियाकर्मियों ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं, क्योंकि उन्होंने शौचालय, गैस कनेक्शन, मकान और बिजली दी है। ये आदिवासी महिलाएं यहीं तक नहीं रुकीं, उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि क्या उनकी नारेबाजी के बारे में नोट कर लिया गया है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें