रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जरमुंडी से बिरेंद्र प्रधान, बरकागांव से बबलू सागर मुंडा, सिंदरी से शैलेंद्रनाथ द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ़ से मोहम्मद नईम अंसारी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने विधानसभा की 81 सीटों में से 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी।
इससे पहले लोजपा ने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची के उनुसार नगर भवनाथपुर से रेखा चौबे, हैसेनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर (एससी) से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दुबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे।
लोजपा ने घोषणा की थी कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। लोजपा के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा था कि पार्टी ने गठबंधन से जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।