फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'दूसरे राज्यों के नेता यहां गिद्ध की तरह मंडराएंगे', भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बरसे हेमंत सोरेन

Thu, 19 Sep 2024 06:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हेमंत सोरेन ने कहा कि आगामी चुनाव अमीर और गरीब के बीच की लड़ाई है। एक तरफ पूंजीपतियों का एक समूह है और दूसरी तरफ आदिवासी, गरीब, दलित और पिछड़े लोग हैं। 
विज्ञापन
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले भाजपा राज्य में शुक्रवार से परिवर्तन यात्राएं शुरू कर रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे राज्यों के नेता यहां गिद्ध की तरह मंडराते और सांप्रदायिक तनाव फैलाते नजर आएंगे। एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ने कहा कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश के नेता इस राज्य के प्रत्येक गांव में नजर आएंगे और वे धर्म और जाति के नाम पर सांप्रदायिक दंगा फैलाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "झारखंड में गिद्धों का झुंड आ रहा है, इससे सतर्क रहें। वे पूरे राज्य में घूमेंगे। आप गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नेताओं को यहां देखेंगे, जो धर्म और जाति के नाम पर दंगा फैलाएंगे।" उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव अमीर और गरीब के बीच की लड़ाई है। सीएम सोरेन ने कहा, "एक तरफ पूंजीपतियों का एक समूह है और दूसरी तरफ आदिवासी, गरीब, दलित और पिछड़े लोग हैं।"

बता दें कि भाजपा ने झारखंड में परिवर्तन यात्रा लॉन्च की। इसका उद्देश्य झामुमो सरकार की विफलताओं को उजागर करना और राज्य की सत्ता से इनकी सरकार को बाहर करना है। ये यात्राएं 20 सितंबर से तीन अक्टूबर तक 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें