झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के घातकीडीह गांव में तबरेज अंसारी नाम के शख्स को मोटरसाइकिल चोरी के शक में अधमरा होने तक पीटा गया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था, जिसमें दिख रहा था कि तबरेज को बार-बार "जय श्री राम" और "जय हनुमान" बोलने के लिए मजबूर किया गया था। बाद में तबरेज की बाद में मौत हो गई थी।
अब पता चला है कि उसकी हत्या जिन लोगों के पीटने की वजह से हुई है, वो दिहाड़ी मजदूर, किसान और काम की तलाश कर रहे बेरोजगार युवक हैं। इनमें अधितर की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं है। 22 जून को हुई तबरेज की मौत के बाद घातकीडीह गांव से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो पुलिकर्मी निलंबित हुए।
केवल पांच ने की दसवीं तक पढ़ाई: अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार 11 लोगों में से केवल पांच ही ऐसे हैं जिन्होंने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इनमें से अधिकतर दिहाड़ी मजदूर, बेरोजगार और काम की तलाश करने वाले बेरोजगार हैं।