फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाईबासा में अपहरण की कोशिश नाकाम: दो नाबालिग लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

Wed, 20 Aug 2025 07:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: सुबह घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित सोनुआ थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया दिनेश बोयपाई भी थाना पहुंचे और पीड़िताओं का हालचाल लिया।
विज्ञापन
दोनों लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बीती रात अपहरण की एक सनसनीखेज कोशिश नाकाम हो गई। सोनुआ थाना क्षेत्र में घर से शौच के लिए निकली दो नाबालिग लड़कियों को बदमाशों ने जबरन एक छोटा हाथी वाहन में बैठा लिया।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में जैसे ही वाहन की गति धीमी हुई, दोनों लड़कियों ने साहस का परिचय देते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इसके बाद वे किसी तरह भागते हुए गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंचीं और वहां एक सहिया के घर शरण ली।

विज्ञापन


पढ़ें: रोजगार को लेकर हंगामा, फिर धक्का-मुक्की और पथराव की आ गई नौबत; टीआई गंभीर रूप से घायल

सुबह घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित सोनुआ थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया दिनेश बोयपाई भी थाना पहुंचे और पीड़िताओं का हालचाल लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपहरणकर्ताओं की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें