फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बासुकीनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, पेड़ से टकराई एसयूवी; एक की मौत-चार घायल

Tue, 11 Jul 2023 06:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: हंसीदिह पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि दुमका-भागलपुर रोड पर यह हादसा तब हुआ जब उनकी एसयूवी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि सभी बिहार के रोहतास जिले के तेलारी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक कांवड़िया की मौत हो गई। इस हादसे में उसके परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

हंसीदिह पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि दुमका-भागलपुर रोड पर यह हादसा तब हुआ जब उनकी एसयूवी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि सभी बिहार के रोहतास जिले के तेलारी गांव के रहने वाले हैं और प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल शर्मा के रूप में हुई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में गोविंद शर्मा, रितेश शर्मा, सरोज शर्मा और कमलेश्वर शर्मा शामिल हैं। उन्हें दुमका के सरायहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्होंने देवघर जिले के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार का एक सदस्य बाल-बाल बच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें