फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ में जूनियर इंजीनियर ने की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Sat, 17 Feb 2024 06:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस ने बताया कि गोला ब्लॉक में उसकी तैनाती एक जूनियर इंजीनियर के तौर पर हुई थी। मृतक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और वह किसी के भी फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था, जिसके बाद उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ में एक 34 वर्षीय इंजीनियर छात्र अपने ही क्वार्टर में मृत पाया गया। मृतक की पहचान सुधांशु कुमार के तौर की गई है। उसने खुद को राजरप्पा प्रोजेक्ट रेसिडेंशियल कॉलोनी में अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोला ब्लॉक में उसकी तैनाती एक जूनियर इंजीनियर के तौर पर हुई थी। रामगढ़ संभागीय पुलिस अधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि मृतक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और वह किसी के भी फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था, जिसके बाद उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के भीतर उसे पंखे से लटका पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल स मामले की जांच जारी है। 

झारखंड में 11 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार 
वहीं, बोकारो जिले में पुलिस ने 11 अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 41 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 36 सिम कार्ड और अपराध से संबंधित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए। बोकारो के चीरा चास के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह लॉटरी के नाम पर लोगों को ठगता था। चीरा चास राजधानी रांची से करीब 126 किमी दूर है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को 11 सदस्यीय पुलिस टीम ने चीरा चास निवासी जवाहर सिंह के घर पर छापे मारे। इस दौरान 11 अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली, जबकि तीन भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें