फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSCA Election: JSCA अध्यक्ष चुने गए अजय नाथ शाहदेव, टीम अजय के सभी अधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Mon, 19 May 2025 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

JSCA Election: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव समाप्त हो चुका है। परिणाम घोषित होने के बाद यह साफ हो गया कि अब JSCA की कमान नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव संभालेंगे।
विज्ञापन
टीम अजय के नव निर्वाचित सदस्यों ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को शिकस्त देकर JSCA में जीत का परचम लहरा दिया। सोमवार को टीम अजय के सभी नव निर्वाचित अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: चंपाई सोरेन के बयान पर JMM का पलटवार, कहा- आदिवासी-मूलनिवासियों को बांटने की कोशिश कर रहे BJP नेता
 
झारखंड का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम JSCA में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव समाप्त हो चुका है। परिणाम घोषित होने के बाद यह साफ हो गया कि अब JSCA की कमान नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव संभालेंगे। टीम अजय के सभी अधिकारियों ने जीत हासिल कर ली है। आज JSCA के सभी नव निर्वाचित अधिकारियों ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और इंडियन क्रिकेट टीम में रह चुके मशहूर क्रिकेटर सौरभ तिवारी समेत अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी। इस दौरान अजयनाथ शाहदेव, संजय पांडे, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime: घर में घुसकर अपराधियों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम; जानें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें