फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति चुनाव: झामुमो ने किया रुख साफ, इंडिया गठबंधन उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को देगा समर्थन

Thu, 21 Aug 2025 08:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: इस चुनाव में झामुमो का समर्थन इंडिया गठबंधन के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि झारखंड की राजनीति में झामुमो की भूमिका निर्णायक रही है और वह राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
झामुमो की प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि झामुमो ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देगा।

भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए खड़ा रहा है। इसी सोच के तहत उप राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन चुनावी मैदान में हैं।

इस चुनाव में झामुमो का समर्थन इंडिया गठबंधन के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि झारखंड की राजनीति में झामुमो की भूमिका निर्णायक रही है और वह राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें