फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रुपये के लेन-देन विवाद में युवक की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद 17 अगस्त को वे शव को भुरी जंगल ले गए और आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतक के जले हुए अस्थि-अवशेष बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में रुपए के लेन-देन विवाद को लेकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ललन भुईयां के आवेदन पर 20 अगस्त को लेस्लीगंज थाना में कांड संख्या 111/2025 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि 16 अगस्त को घुटुवा गांव निवासी जनेश्वर सिंह (34) और उसके पिता राजेश्वर सिंह (58) ने मिलकर मनोज भुईयां उर्फ मनु भुईयां (20) की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें; झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद 17 अगस्त को वे शव को भुरी जंगल ले गए और आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतक के जले हुए अस्थि-अवशेष बरामद किए हैं। गिरफ्तार पिता-पुत्र ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें