इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। खबरें आ रही थी कि पार्टी से गांडेय से विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद नाराज चल रहे हैं। अब इन अटकलों पर कहीं न कहीं मुहर लगती दिख रही है। जानकारी मिली है कि अहमद ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर भी कर लिया है।
विज्ञापन
इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया गया है। उनके इस्तीफे के बाद झारखंड विधानसभा में 31 दिसंबर 2023 से पद रिक्त हो गया है।
इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।
इसके अलावा दुबे ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक है।
विज्ञापन
वहीं, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा, 'सरफराज अहमद ने मुझे कल शाम अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। मैंने विधानसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है और संबंधित विभागों को भी सूचित किया जाएगा। उन्होंने मुझे कोई कारण नहीं बताया और न ही मैंने जानने की कोशिश की।'