फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ‘येलो’ चेतावनी जारी

Sun, 21 Sep 2025 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Weather: आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में 26 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक ताजा निम्न दबाव क्षेत्र बनने से यह स्थिति बनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: नए वकीलों को तीन साल तक मिलेगा प्रतिमाह पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

रविवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में गिरिडीह जिले के पलगंज में राज्य में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश हुई। इसके बाद नंदादीह में 65.6 मिमी और कोनर में 54.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जमशेदपुर में राज्य का सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, इस मानसून सीजन में राज्य में 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 1 जून से अब तक राज्य में 1,140 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 962.4 मिमी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें