फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: चतरा में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, अमन साहू गैंग का धमकी भरा पर्चा मिलने से फैली दहशत

Sun, 21 Sep 2025 11:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के चतरा जिले के कोलवारी इलाके में शनिवार देर रात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कोयला लदे दो हाइवा को निशाना बनाया। अपराधियों ने घटनास्थल पर अमन साहू गैंग का धमकी भरा पर्चा भी फेंका।
विज्ञापन
अमन साहू गैंग का धमकी भरा पर्चा मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चतरा जिले के एनटीपीसी तांडव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवारी इलाके में शनिवार देर रात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में आतंक का माहौल पैदा कर दिया। अपराधियों ने सड़क पर गुजर रहे कोयला लदे दो हाइवा को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। गोलीबारी इतनी तेज थी कि एक हाइवा के केबिन पर कई जगह गोलियों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। हालांकि, वाहन चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

फायरिंग के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए, लेकिन उन्होंने जाते-जाते अमन साहू गैंग के नाम से एक धमकी भरा पर्चा फेंक दिया। पर्चे में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बिना “मैनेजमेंट” से समझौता किए कोई भी कारोबारी या वाहन संचालक काम नहीं कर पाएगा और आदेश न मानने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस पर्चे के सामने आने से पूरे इलाके में खौफ का माहौल फैल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल से उनकी सुरक्षा पर हमेशा खतरा मंडराता है। विशेषकर कोयला परिवहन और ठेका कार्य में लगे कारोबारी व वाहन चालक अक्सर निशाने पर रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की है।

विज्ञापन


पढ़ें: कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन, एसटी दर्जे की मांग को लेकर आज से शुरू होगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। चतरा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें