फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, पिता ने पानी में तैरते हुए देखा शव; कोहराम

Thu, 24 Sep 2026 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाघचट्टा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय गोडसन टुड्डू और उसकी चार वर्षीय बहन एंजेल टुड्डू की मौत हो गई। पिता ने शाम को दोनों के शव गड्ढे में तैरते देखे।

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाघचट्टा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान छह वर्षीय गोडसन टुड्डू और उसकी चार वर्षीय बहन एंजेल टुड्डू के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

तलाश के दौरान गड्ढे में मिले दोनों के शव

विज्ञापन

बच्चों के पिता अगस्तीन टुड्डू राजमिस्त्री का काम करते हैं। बुधवार को वह मजदूरी करने आनंदपुर गए थे। शाम को काम खत्म कर घर लौटे तो दोनों बच्चे वहां नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास के घरों और उन जगहों पर बच्चों की तलाश शुरू की, जहां दोनों अक्सर खेलते थे।

काफी तलाश के बाद शाम करीब सात बजे पिता ने घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव पानी की सतह पर तैरते देखे। उन्होंने आनन-फानन में दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पढे़ं: कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में लगी आग, शौचालय में धूम्रपान की आशंका; टला बड़ा हादसा

अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे पिता

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोडसन रोजाना स्कूल से लौटने के बाद अपनी छोटी बहन एंजेल के साथ खेलता था। दोनों शाम के समय पिता के काम से लौटने का इंतजार करते थे। बुधवार को भी दोनों साथ खेल रहे थे। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से हादसा हो गया।

बताया गया कि बच्चों की मां पहले ही कहीं चली गई थी। इसके बाद अगस्तीन टुड्डू अकेले मजदूरी कर दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। एक साथ दोनों बच्चों को खोने के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें