फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में माओवादियों की साजिश नाकाम; दो आईईडी बरामद, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

Thu, 15 Feb 2024 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाकर्मियों ने दो आईईडी बरामद किए। इस दौरान एक अस्थायी नक्सली शिविर को भी ध्वस्त किया गया। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हमें एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद कोर कोल्हान क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। हम इस पर बीते एक साल से लगे थे।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि बरामद आईईडी गोइलकेरा पुलिस क्षेत्राधिकार के तहत हाथीबुरु और लोवाबेड़ा गांवों के बीच एक जंगल में लगाए गए पाए गए। बम निरोधक दस्ते ने उन्हें नष्ट कर दिया। इसके अलावा टोंटो पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तुम्बाहाका और प्रधानघाट के बीच एक अस्थायी नक्सली शिविर का पता लगा और उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें